Ad 2

शुक्रवार, 21 जनवरी 2022

जयमाला के वक्त दुल्हन की हरकत देख हंसते-हंसते लोटपोट हुआ दूल्हा, लोग बोले- दीदी योगा टीचर हैं Facebook Twitter Whatsapp

 

जयमाला के वक्त का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हे को परेशान करने के लिए दुल्हन अपनी कमर का फायदा उठा रही है. वीडियो में जैसे ही दूल्हा दुल्हन के गले में वरमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ता है. वह कमर का सहारा लेकर पीछे की ओर झुक जाती है.










जयमाला के वक्त का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हे को परेशान करने के लिए दुल्हन अपनी कमर का फायदा उठा रही है. वीडियो में जैसे ही दूल्हा दुल्हन के गले में वरमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ता है. वह कमर का सहारा लेकर पीछे की ओर झुक जाती है.








यह वीडियो एक शादी के दौरान का है, जहां दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाने के लिए स्टेज पर खड़े हैं. वीडियो में दूल्हा-दुल्हन को एक-दूसरे के सामने खड़े देखा जा सकता है. लेकिन वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आता है जब दूल्हा दुल्हन को वरमाला डालने की कोशिश करता है. इस दौरान दूल्हे को थोड़ा परेशान करने के लिए दुल्हन अपनी लचीली कमर का फायदा उठाती है, जैसे ही दूल्हा दुल्हन के गले में वरमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ता है. वह आगे और पीछे झुकती है. वो पूरी तरह से पीछे की ओर झूक जाती है. वहां खड़े सभी लोग हंसने लगते हैं. यहां तक कि दूल्हा-दुल्हन भी एक दूसरे को देखकर मुस्कुराने लगते हैं.

वीडियो को शेयर करते हुए पेज के एडमिन ने कैप्शन में लिखा- बेंड इट लाइक…” जब से ये वीडियो इंस्टाग्राम पर आई है तब से लेकर अब तक इस वीडियो पर 2 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन पर लोगों के रिएक्शंस भी देखने को मिल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- दीदी जरूर योगा टीचर हैं. दूसरे ने लिखा – जीवन में पहले बार देखी है मैट्रिक्स वाली दुल्हन. तीसरे यूजर ने लिखा- कमाल का वीडियो है, ये दीदी तो एक दम फिट एंड फाइन हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में काफी इमोजी भी देखने को मिल रही है.



Trending: प्यार में पागल शख्स गर्लफ्रेंड को देने वाला था 4 करोड़ की अंगूठी, तभी इंस्टाग्राम से पता चली प्रेमिका की काली करतूत

 Trending News: प्यार दिवाना होता है मस्ताना होता है गाना तो आपने सुना ही होगा, लेकिन दिवाना-मस्ताना के साथ-साथ प्यार अंधा भी होता है. जी हां, जब किसी से प्यार होता है तो फिर कुछ भी दिखाई नहीं देता यहां तक की हम उस इंसान के बारे में यह तक जानने की कोशिश नहीं करते कि यह शख्स आपके प्रति वफादार है भी कि नहीं.





फिर जब हमारे सामने उस शख्स की सच्चाई आती है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है और हमारे पास पछताने के अलावा कुछ नहीं रह जाता है. गर्लफ्रेंड के प्यार में पागल ब्रिटेन का यह शख्स भी आज अपनी बर्बादी पर आंसू बहा रहा होता, लेकिन समय रहते इसके सामने प्रेमिका की वो हकीकत सामने आ गई, जिसके बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा था.







प्रेमिका को 4 करोड़ की अंगूठी देने वाला था यह शख्स
Mirror की खबर के मुताबिक 25 वर्षीय मोस मेफेयर पिछले 6 महीनों से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में था. वह अपनी पूरी जिंदगी उस महिला के साथ गुजारने की भी प्लानिंग कर चुका था. गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए उसने 4 करोड़ की अंगूठी भी खरीद ली. सब कुछ सही चल रहा था कि अचानक वो हुआ जिसे देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई





इंस्टाग्राम ने खोल दी गर्लफ्रेंड की पोल
दरअसल एक दिन उसने अपनी गर्लफ्रेंड का इंस्टा अकाउंट अपने फोन से लॉग इन किया. उसने देखा कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी दूसरे शख्स से फ्लर्टी चैट करती है. यहां तक कि गर्लफ्रेंड ने उस व्यक्ति को बताया कि मेफेयर उसका एक्स ब्वॉयफ्रेंड है. यह जानकर मेफेयर के सारे सपने चकनाचूर हो गये और उन्होंने उसी समय अपनी गर्लफ्रेंड से रिश्ता तोड़ दिया.


गर्लफ्रेंड पर खर्च किए लाखों रुपए
मेफेयर ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड पर अब तक लाखों रुपये खर्च कर चुके थे. वह उसे हर महीने शॉपिंग लेकर जाते और उसे कीमती तोहफे भी देते थे. उन्होंने कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड किसी और से भी बात करती थी इसकी उन्हें भनक तक नहीं थी, लेकिन अब दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं.


बुधवार, 13 मई 2020

गुस्से को कैसे काबू में करे | How to control angry ? INTERESTING KNOWLEDGE 2

गुस्से को कैसे काबू में करे
क्या आप ने “Angry Bird” movie देखी है ? वैसे तो यह बच्चों की movie है लेकिन इसमें हम बड़ों के लिए भी एक सीख दी गयी है। इस movie में मुख्य किरदार बहुत ही गुस्सैल था और इस कारण ही वह birds की बस्ती से दूर समुंद्र के किनारे घर बना कर रहता था। और जब वह अपने गुस्से पर नियंत्रण करना सीख जाता है तो वह बस्ती का hero बन जाता है। movie में यह सीख मुख्य रूप से दी गयी है कि गुस्सा किसी भी चीज का हल नहीं होता है।
यह बात सच है कि गुस्सा यानि क्रोध एक प्राकृतिक और सामान्य भावना है और यह व्यक्ति की बुनियादी भावनाओं में से एक है। यह व्यक्ति की एक शारीरिक प्रतिक्रिया है। अगर ये कहें कि गुस्सा व्यक्ति की खुशी और गम की तरह ही एक भावना है तो गलत नहीं होगा, लेकिन कभी – कभी किसी का गुस्सा इस हद तक बढ़ जाता है कि वह खुद की जिंदगी और दूसरों की खुशियों पर असर डालने लगता है। बहुत से लोग ऐसे भी होते है जिन्हें गुस्सा तो आता है मगर यह मानने को तैयार नहीं होते की वह गुस्सैल स्वभाव के है जबकि सच यह होता है कि जब उन्हें गुस्सा आता है तो वह out of control हो जाते है। ऐसे में वह जिन्हें प्यार करते है उन्हीं को नुकसान पहुचाने लगते है। हम में से बहुत कम लोग ही ऐसे होते है जो यह मानने को तैयार होते है कि उनका स्वभाव गुस्सैल है। आज मैं आप से अपने गुस्से को पहचानने के signs तथा उनसे कैसे निपटा जाएँ, इसी विषय बाते करूंगी।
गुस्सा पहचानने के signs –
जीवन केवल खुशियों का नाम नहीं है, इसमें खुशियों के साथ परेशानियां भी आती – जाती रहती है। ऐसे में कठिन परिस्थितियों से मुह मोड़ लेने में समझदारी नही है बल्कि अपने गुस्से की आंच से अपने रिश्तों को बचाने में समझदारी है। अत: गुस्से के कुछ ऐसे साफ sings होते है जिससे यह पता चलता है कि हम गुस्से में है जैसे –
• धैर्य की कमी
• गाली देना
• सामने वाले को नीचा दिखाना
• चिड़चिड़ाना
• हर चीज के लिए दुसरे को दोषी ठहराना
• गुस्सा होने पर काम करना बंद कर देना या पीछे हट जाना
• लोगो का आप से बचने की कोशिश करना
• पत्नी बच्चों और रिश्तेदारों का आप से बात करने में डरना
इसे आप एक प्रकार से सामान्य लक्षण मान सकते है। लेकिन इन सब के अलावा भी गुस्से के बहुत सारे sings हो सकते है। हमारे आस – पास के लोगो, दोस्तों, रिश्तेदारों या फिर खुद में भी इस तरह के लक्षण हो सकते है पर इनसे किसी भी प्रकार की शर्मिंदगी नहीं होनी चाहिए बल्कि इस समस्या का समाधान ढूढना चाहिए। इसलिए अगर लगता है कि आपको गुस्सा आता है तो इसमे आपको खुद ही पहल करनी पड़ेगी। अब सवाल यह उठता है कि कैसे लाएं अपने गुस्से को काबू में तो उसके लिए निम्नलिखित उपाय है :
गुस्से को काबू में करने के कुछ आसान से उपाय – How to control anger techniques & tips :
ज्यादातर लोग अपने गुस्से को दोस्तों, रिश्तेदारों से छुपा ले जाते है लेकिन इनके गुस्से का पता इन लोगों का अपनों प्रियजनों के साथ किए गए व्यवहार से चलता है। इनका गुस्सा के दर्शन आप तब कर सकते है जब ऐसे लोग उन पर गुस्सा होते है जिनसे ये प्यार करते है। अगर आप भी इतने गुस्से वाले इन्सान है तो कुछ आसान से उपायों को अपनाकर आप गुस्से को झट गायब करके अपने रिश्ते को सुन्दर बना सकते है –
10 तक number गिने –
जब आप को लगे कि आप गुस्से में है तो सबसे पहले कोई प्रतिक्रिया करने के वजाय शान्त हो जाएं और गहरी सांस लें। इससे आपको गुस्से पर control करने में मदद मिलेगी और एक बात जो मैं आप से कहने जा रही हूँ, हो सकता है आप को बचकाना लगे और वो यह है कि 10 तक नंबर गिने। इससे आपको सोचने – समझने का थोड़ा वक्त मिल जायेगा।
एक break लें –
अगर आप गुस्से में बेकाबू हो जाते है तो सबसे जरुरी है ऐसी परिस्थितियों में जब आप को लगे कि गुस्सा बहुत ज्यादा आ रहा है तब आप किसी भी बहस में शामिल न हो क्योंकि हो सकता है कि आप अपना आपा खो दे। इसलिए अच्छा होगा कि आप उस जगह से हट जाए / एक छोटा सा break ले / ठंडा पानी पिए और थोडा टहल ले। इस तरह से जब आप और दूसरा व्यक्ति शांत हो जाएं तब अपने चर्चा को दुबारा शुरू कर सकते है।
पहचानें गुस्से का कारण –
गुस्से से डील करने के लिए सबसे जरुरी होता है यह पता लगाना कि किन परिस्थितियों के कारण गुस्से को बढ़ावा मिला है। परिस्थितियों और कारणों को अच्छे से समझे और उससे उपजी परेशानियों को दूर करे।
व्यायाम करेगा गुस्से को शांत –
व्यायाम और विश्राम के साथ अपने गुस्से के स्तर को कम करने की कोशिश करें। कुछ exercise जैसे swimming, morning walk और योग से गुस्से को कंट्रोल किया जा सकता है। सुबह की ताजी हवा में प्रकृति के साथ कुछ समय रहना, गहरी सांसे लेना आदि भी मन को सुकून देगा और गुस्से पर काबू पाने में बेहद फायदेमंद रहेगा। इसलिए अपने दैनिक जीवन में ध्यान और योग को जरुर शामिल करे।
Sleep well –
कभी – कभी work load के कारण हम ठीक से सो नहीं पाते है जिसके कारण सिरदर्द, तनाव और चिड़ाचिड़ाहट होने लगती है और हम बेवजह दूसरों पर चीखते – चिल्लाते है। इसलिए आप अपने व्यस्त दिनचर्या से 7 घंटे का वक्त सोने के लिए जरुर निकले क्योंकि 7 से 8 घंटे की नींद अच्छे स्वास्थ के लिए आवश्यक होता है।
गुस्सैल स्वभाव इंसान के सारे अरमानों पर पानी फेर देता है। इसलिए अपने गुस्से को दबाएँ नहीं बल्कि अपने गुस्से के कारणों को पहचाने और गुस्से को दूर करने का प्रयास करें। एक बार कोशिश तो करके देखिए फिर आप खुद ही महसूस करेंगे कि गुस्से के गायब होने से रिश्ता कितना सुन्दर बन जाते है।

शनिवार, 26 अक्टूबर 2019

भारतीय शासक

गुलाम वंश

1=1193 मुहम्मद  घोरी
2=1206 कुतुबुद्दीन ऐबक 
3=1210 आराम शाह
4=1211 इल्तुतमिश
5=1236 रुकनुद्दीन फिरोज शाह
6=1236 रज़िया सुल्तान
7=1240 मुईज़ुद्दीन बहराम शाह
8=1242 अल्लाउदीन मसूद शाह
9=1246 नासिरुद्दीन महमूद  
10=1266 गियासुदीन बल्बन
11=1286 कै खुशरो
12=1287 मुइज़ुदिन कैकुबाद
13=1290 शमुद्दीन कैमुर्स
1290 गुलाम वंश समाप्त्
(शासन काल-97 वर्ष लगभग )


👉 खिलजी वंश

1=1290 जलालुदद्दीन फ़िरोज़ खिलजी 
2=1296 
अल्लाउदीन खिलजी 
4=1316 सहाबुद्दीन उमर शाह
5=1316 कुतुबुद्दीन मुबारक शाह
6=1320 नासिरुदीन खुसरो  शाह
7=1320 खिलजी वंश स्माप्त
(शासन काल-30 वर्ष लगभग )


👉 तुगलक  वंश

1=1320 गयासुद्दीन तुगलक  प्रथम 
2=1325 मुहम्मद बिन तुगलक दूसरा   
3=1351 फ़िरोज़ शाह तुगलक 
4=1388 गयासुद्दीन तुगलक  दूसरा
5=1389 अबु बकर शाह
6=1389 मुहम्मद  तुगलक  तीसरा
7=1394 सिकंदर शाह पहला
8=1394 नासिरुदीन शाह दुसरा
9=1395 नसरत शाह
10=1399 नासिरुदीन महमद शाह दूसरा दुबारा सता पर
11=1413 दोलतशाह
1414 तुगलक  वंश समाप्त
(शासन काल-94 वर्ष लगभग )


👉 सैय्यद  वंश

1=1414 खिज्र खान
2=1421 मुइज़ुदिन मुबारक शाह दूसरा
3=1434 मुहमद शाह चौथा
4=1445 अल्लाउदीन आलम शाह
1451 सईद वंश समाप्त
(शासन काल-37 वर्ष लगभग )


👉 लोदी वंश


1=1451 बहलोल लोदी
2=1489 सिकंदर लोदी दूसरा
3=1517 इब्राहिम लोदी
1526 लोदी वंश समाप्त
(शासन काल-75 वर्ष लगभग )


👉 मुगल वंश


1=1526 ज़ाहिरुदीन बाबर
2=1530 हुमायूं 
1539 मुगल वंश मध्यांतर


👉 सूरी वंश

1=1539 शेर शाह सूरी
2=1545 इस्लाम शाह सूरी
3=1552 महमूद  शाह सूरी
4=1553 इब्राहिम सूरी
5=1554 फिरहुज़् शाह सूरी
6=1554 मुबारक खान सूरी
7=1555 सिकंदर सूरी
सूरी वंश समाप्त, (शासन काल-16 वर्ष लगभग )


मुगल वंश पुनःप्रारंभ


1=1555 हुमायू दुबारा गाद्दी पर
2=1556 जलालुदीन अकबर
3=1605 जहांगीर सलीम
4=1628 शाहजहाँ
5=1659 औरंगज़ेब
6=1707 शाह आलम पहला
7=1712 जहादर शाह
8=1713 फारूखशियर
9=1719 रईफुदु राजत
10=1719 रईफुद दौला
11=1719 नेकुशीयार
12=1719 महमूद शाह
13=1748 अहमद शाह
14=1754 आलमगीर
15=1759 शाह आलम
16=1806 अकबर शाह
17=1837 बहादुर शाह जफर
1857 मुगल वंश समाप्त
(शासन काल-315 वर्ष लगभग )


👉 ब्रिटिश राज (वाइसरॉय)

1=1858 लॉर्ड केनिंग
2=1862 लॉर्ड जेम्स ब्रूस एल्गिन
3=1864 लॉर्ड जहॉन लोरेन्श
4=1869 लॉर्ड रिचार्ड मेयो
5=1872 लॉर्ड नोर्थबुक
6=1876 लॉर्ड एडवर्ड लुटेनलॉर्ड
7=1880 लॉर्ड ज्योर्ज रिपन
8=1884 लॉर्ड डफरिन
9=1888 लॉर्ड हन्नी लैंसडोन
10=1894 लॉर्ड विक्टर ब्रूस एल्गिन
11=1899 लॉर्ड ज्योर्ज कर्झन
12=1905 लॉर्ड गिल्बर्ट मिन्टो
13=1910 लॉर्ड चार्ल्स हार्डिंज
14=1916 लॉर्ड फ्रेडरिक सेल्मसफोर्ड
15=1921 लॉर्ड रुक्स आईजेक रिडींग
16=1926 लॉर्ड एडवर्ड इरविन
17=1931 लॉर्ड फ्रिमेन वेलिंग्दन
18=1936 लॉर्ड एलेक्जंद लिन्लिथगो
19=1943 लॉर्ड आर्किबाल्ड वेवेल
20=1947 लॉर्ड माउन्टबेटन

ब्रिटिस राज समाप्त शासन काल 90 वर्ष लगभग


🇮🇳आजाद भारत, प्राइम मिनिस्टर🇮🇳

1=1947 जवाहरलाल नेहरू
2=1964 गुलजारीलाल नंदा
3=1964 लालबहादुर शास्त्री
4=1966 गुलजारीलाल नंदा
5=1966 इन्दिरा गांधी
6=1977 मोरारजी देसाई
7=1979 चरणसिंह
8=1980 इन्दिरा गांधी
9=1984 राजीव गांधी
10=1989 विश्वनाथ प्रतापसिंह
11=1990 चंद्रशेखर
12=1991 पी.वी.नरसिंह राव
13=अटल बिहारी वाजपेयी
14=1996 ऐच.डी.देवगौड़ा
15=1997 आई.के.गुजराल
16=1998 अटल बिहारी वाजपेयी
17=2004 डॉ.मनमोहनसिंह
18=2019 से नरेन्द्र मोदी

★•┈┈•✦✿✦•┈┈┈•★
शुभ दीपावली

बुधवार, 16 अक्टूबर 2019

विधानपरिषद वाले राज्यों के नाम याद करने की ट्रिक

👉🏻 विधानपरिषद वाले राज्यों के नाम याद करने की ट्रिक

Trick –– TU B MJA KAR

• T = तेलंगाना
• U = उत्तरप्रदेश
• B = बिहार
• M = महाराष्ट्र
• J = जम्मू कश्मीर
• A = आंध्रप्रदेश
• KAR = कर्नाटक

👉🏻 प्रोटोज़ोआ (Protozoa) से होने वाले रोगों के नाम याद रखने की ट्रिक

Trick –– “पापा काम पे सोते हैं”

• पापा – पायरिया
• का – कालाजार
• म – मलेरिया
• पे – पेचिस
• सोते है – सोने की बीमारी

Trick –– “कल आम पानी में पका”

• कल – कालाजार
• आम – अमिबी पेचिश
• पा – पायरिया
• नी – निद्रा रोग
• में – मलेरिया ज्वर
• पका – पेचिश

👉🏻पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों के नाम

Trick –– “Namaste London”

• Na — नर्मदा
• Ma — माही
• S — साबरमती
• Te — ताप्ती
• London — लूनी

👉🏻भारत के पडोसी देशों के नाम

Trick –– “बचपन में B.A. किया”

• बांग्लादेश
• चीन
• पाकिस्तान
• नेपाल
• म्यांमार
• भूटान
• अफगानिस्तान

👉🏻 सभी मुग़ल सम्राट के नाम क्रमशः याद रखने की ट्रिक

Trick –– “BHAJI SABJI FOR MAASAAB”

• बाबर
• हुमायूँ (बीच में कुछ दिन शेरशाह रहा)
• अकबर
• जहांगीर
• शाहजहाँ
• औरंगजेब
• बहादुर शाह
• जहांदार शाह
• फर्रुख सियर
• मुहम्मद शाह
• आलमगीर द्वितीय
• शाहआलम द्वितीय
• अकबर द्वितीय
• बहादुर शाह जफ़र


👉🏻भारत के अबतक प्रधानमंत्रियों के नाम क्रम से याद रखने की ट्रिक

Trick –– “जवा लाल इन्दिरा ने मोरार जी के चरणो मे जाकर कहा मैं इन्दिरा हूँ राजीव मेरा पुत्र है। तब विश्व चन्द्र नर अटल मिलकर गये देव इन्द्र के पास अटल मन से मोदी का दीदार करने।

• जवा – पं नेहरू
• लाल – लाल बहादुर शास्त्री
• इन्दिरा
• मोरार जी
• चरणो – चौधरी चरण सिंह
• इन्दिरा
• राजीव
• विश्व – वी पी सिंह (विश्वनाथ प्रताप सिंह)
• चन्द्र – चन्द्रशेखर
• नर – नरसिंह राव
• अटल – अटल जी
• देव – एच डी देवगौडा
• इन्द्र – इन्द्र कुमार गुजराल
• अटल – अटल जी
• मन – मनमोहन सिंह (लगातार दो बार)
• मोदी – नरेंद्र मोदी

👉🏻 G20 सदस्य देशों के नाम याद रखने के लिए ट्रिक

Trick –– “Guruji Sita Ab SSC FCI Me Hai”

• Germany
• USA
• Russia
• UK
• Japan
• India
• South Africa
• Indonesia
• Turkey
• Australia
• Argentina
• Brazil
• Saudi Arabia
• South Korea
• Canada
• France
• China
• Italy
• Mexico
• European Union

👉🏻 कौन कौन से देश की मुद्रा रुपया है?

Trick –– “मामाश्री ने भाई से पाकिस्तान माँगा”

• मालदीप
• मारिसस
• श्रीलंका
• नेपाल
• भारत
• इंडोनेशिया
• सेसेल्स
• पाकिस्तान

 👉🏻 कवक से होने वाले प्रमुख रोगों के नाम

Trick –– “गंजा दामाद खाये फ्रूट”

• गंजापन
• दमा
• दाद
• खाज
• एथलीट फुट

👉 जीवाणु (Bacteria) से होने वाले रोगों के नाम याद रखने की ट्रिक

Trick –– “गोटि ने निम्मो को क्षटा (छटा-6) सिडी प्ले करने को कहा”

• गो –— गोनोरिया
• टी –— टिटनेस
• निम्मो –— निमोनिआ
• को –— कोढ़
• क्ष –— क्षय रोग
• टा –— टायफायड
• सि –— सिफलिस
• डि –—  डिफ्थीरिया
• प्ले –— प्लेग
• करने को –— (साइलेंट)
• क –— काली खांसी
• हा –— हैजा.

★•┈┈•✦✿✦•┈┈┈•★★•┈┈•✦✿✦•┈┈┈•★•┈┈✦

Share This:


शनिवार, 21 सितंबर 2019

महत्वपूर्ण पुरस्कार 2019

⭐️ महत्वपूर्ण पुरस्कार 2019 ⭐️

1. पहली बार 'फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल' पुरस्कार किसे दिया गया-

A. बराक ओबामा   
B. डोनाल्ड ट्रंप
C. नरेंद्र मोदी
D. व्लादिमीर पुतिन

2. कार्नोट पुरस्कार 2018 का किसे दिया गया-

A. पीयूष गोयल    
B. शिवराज चौहान
C. योगी आदित्यनाथ   
D. नरेंद्र मोदी

3. पहला महावीर अहिंसक पुरस्कार 2019 किसे दिया गया-

A. अमिताभ बच्चन  
B. जस्टिस विकास मित्तल
C. आनंदीबेन पटेल
D. विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान

4. लांस नायक नजीर अहमद वानी को कौन सा पुरस्कार प्रदान किया गया-

A. भारत रत्न    
B. अशोक चक्र
C. परमवीर चक्र     
D. शौर्य चक्र

5. प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार 2019 किसे दिया गया-

A. अराता इसोजाकी  
B. बालकृष्ण दोषी
C. नानाजी देशमुख    
D. डैनल मेड्रिड

6. निम्न में से किस वर्ष 2019 का भारत रत्न दिया गया-

A. भूपेन हजारिका     
B. प्रणव मुखर्जी
C. नानाजी देशमुख   
D. उपर्युक्त सभी

7. सर्वश्रेष्ठ महिला संसदीय (राज्य सभा) पुरस्कार 2018 किसे दिया गया -

A. हेमामालिनी    
B. कनिमोइनी
C. स्मृति ईरानी     
D. जया बच्चन

8. बाफ्टा अवार्ड 2019 किस फिल्म को दिया गया-

A. ग्रीन बुक     
B. रोमा
C. न्यूटन          
D. स्काई ब्लू

9. ऑस्कर अवार्ड 2019 किस फिल्म को दिया गया-

A. ग्रीन बुक      
B. गोल्डन ईगल
C. वन वे           
D. द चाइल्ड

10. पहला 'फुटबॉल रत्न' पुरस्कार 2019 किसे दिया गया-

A. सुनील छेत्री     
B. बाईचुंग भूटिया
C. सरदार सिंह     
D. आदिति चौहान

11. भारत के किस प्रसिद्ध वैज्ञानिक को मैटेरियल रिसर्च के लिए पहले "शेख सऊद अंतरराष्ट्रीय" पुरस्कार किया गया-

A. प्रोफेसर C. N. R RAO
B. प्रोफेसर अभिषेक मेहरा
C. प्रोफेसर अंजलि गोयल
D. प्रोफेसर M. K SANI

12. किस लेखक को 'श्री लाल शुक्ला स्मृति इफको साहित्य' सम्मान 2018 दिया-
    
A. महेंद्र सिंह    
B. रामधारी सिंह दिवाकर
C. हरिप्रसाद चौरसिया
D. जसपाल राणा

13. हार्वर्ड कैनेडी स्कूल (कैब्रिज) के द्वारा किसे ग्लिट्समैन पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया -
   
A. मलाला यूसुफजई
B. दलाई लामा
C. नरेंद्र मोदी
D. जोनाथन ट्राट

14. 54 वा ज्ञानपीठ पुरस्कार 2018 किसे प्रदान किया गया-

A. अमिताव घोष    
B. विवेक आर्य
C. ललिता भार्गव    
D. विजय लक्ष्मी

15. वर्ष 2018 का गांधी शांति पुरस्कार निम्न में से किसे दिया-

A. मुकेश देसाई   
B. जोगिंदर सिंह
C. नीरज शर्मा     
D. योहेई ससाकावा

16. राष्ट्रीय तानसेन सम्मान 2018 किसे दिया गया-

A. मंजू मेहता      
B. जसपाल भट्टी
C. मुकेश अंसारी     
D. दिलीप कुमार

जुड़े रहे, जोड़ते रहे व शेयर जरूर करें।

Join - INTRTESTING KNOWLEDGE 2

पाचन तंत्र

पाचन तंत्र

पाचन की परिभाषा =जीवो के शरीर में बड़े जटिल अणु को एंजाइम की सहायता से छोटे सरल अणुओं में बदलना पाचन कहलाता है

पाचन तंत्र से संबंधित मनुष्य के अंग दो प्रकार के होते हैं
1. पाचन से संबंधित ग्रंथियां
2. पाचन से संबंधित अंग

हमारे शरीर में पाचन से संबंधित दो ग्रंथियां होती हैं
1पैंक्रियास , 2 लीवर

1पैंक्रियास= पाचक रस बनाती है तथा शूद्र आंत्र अर्थात छोटी आंत में डालती है
2 लीवर= पित्त का निर्माण करता है और छोटी आंत में डालता है यह पित्त वसा के पायसीकरण में सहायक होता है

पाचन से संबंधित अंग

मुख गुहा = इसमें लार का निर्माण होता है लार में टाइलिन नामक एंजाइम पाया जाता है

भोजन नली/ग्रसनी/इसोफागस= यह सीधी पाइप नुमा संरचना है जो मुख गुहा को पेट से जोड़ती है इसमें पाचन क्रिया तो नहीं होती लेकिन पेरीस्टाल्टिक गतियां होती हैं

अमाशय/पेट= यह अत्यंत मजबूत तथा संकुचनशील भाग होता है इसकी अंदर की दीवार म्यूकोसा की बनी होती है जो इसमें बने HCl को झेल पाती है पेट में प्रोटीन के पाचन के लिए पेप्सिन नामक एंजाइम होता है छोटे बच्चों में दूध के प्रोटीन के पाचन के लिए रेनिन नामक एंजाइम पाया जाता है

शुद्र आंत्र/ छोटी आंत = यह आहार नाल का सबसे लंबा भाग होता है जो फोल्ड के रूप में उदर भाग में स्थित होता है इसके अंदर उंगली नुमा प्रवृध होते हैं इसके अंदर तीन प्रकार के रस आते हैं 1 पित्त रस, 2आंत्री रस तथा 3 अग्नाशय रस
छोटी आंत में मौजूद महत्वपूर्ण पदार्थ= इसमें प्रोटीन के पाचन के लिए ट्रिप्सिन नामक एंजाइम होता है तथा कार्बोहाइड्रेट के पाचन के लिए एमाइलेज नामक एंजाइम होता है

बृहदांत्र / बड़ी आंत= बड़ी आंत्र की दीवारें कुछ चौड़ी होती है संरचना छोटी आंत्र के समान ही होती है इसमें किसी भी प्रकार के भोजन का पाचन नहीं होता है किंतु जल और खनिज लवणों का अवशोषण जरूर होता है

पाचन की क्रिया विधि👇

जैसे ही हम भोजन चबाते हैं भोजन मुख में जाता है दांतो तथा जीभ द्वारा उस में लार मिक्स कर दी जाती है लार में उपस्थित टाइलिन नामक एंजाइम कार्बोहाइड्रेट्स का आंशिक पाचन (ग्लूकोस के रूप में ) कर देता है इसीलिए 2 मिनट तक चबाने पर हमें रोटी मीठी लगती है

लार के कारण भोजन श्वास नली से सरकता हुआ पेट में जाता है जहां अम्ल के कारण माध्यम अम्लीय हो जाता है लगभग 3.5 पीएच यह अम्लीय माध्यम भोजन को सड़ने से बचाता है उसे जीवाणु मुक्त करता है तथा पेप्सिन एंजाइम को मध्यम प्रदान करता है यहां पर पेप्सिन एंजाइम प्रोटीन को अमीनो अम्ल में बदल देता है
अब भोजन गति करता हुआ छुद्र आंत्र में पहुंचता है वहां इस भोजन के साथ तीन रस मिल जाते हैं आंत्री रस इसके अम्लीय माध्यम को क्षारीय बनाता है ⭐ट्रिप्सिन⭐ नामक एंजाइम द्वारा शेष बचा प्रोटीन भी अमीनो अम्ल में बदल जाता है तथा अग्नाशय रस द्वारा लाए गए एंजाइम कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में पचा देते हैं

लिवर से आई हुई पित्त रस छोटी आंत में वसा पायसीकरण कर देती है
और इस प्रकार वसा का पाचन हो जाता है
पायसीकरण= वसा वसीय अम्लों में बदल जाता है यह एक दूध जैसा सॉल्यूशन होता है

इस प्रकार भोजन का सर्वाधिक पाचन छोटी आंत्र के अगले भाग ड्यूडीनम में होता है इस प्रकार तीनों मुख्य भोजनीय अवयव पच जाते हैं

अवशोषण अब यह पचे हुए पदार्थ आंत की दीवारों से होते हुए रुधिरकेशिकाओं में चले जाते हैं आंत्र की दीवार पर उंगली नुमा प्रवर्ध पाए जाते हैं जिन्हें सूक्ष्म अंकुर कहते हैं इनके कारण भोजन की अवशोषण सतह लगभग 200 गुना बढ़ जाती है

बड़ी आंत्र= यहां पर भोजन से जल और खनिज लवणों का अवशोषण होता है इस स्थान पर कोई भी पाचन नहीं होता है

वर्मीफॉर्म अपेंडिक्स यह संरचना मनुष्य के शरीर में अवशेषी अंग के समान है हो सकता है मनुष्य के पूर्वज इसका प्रयोग करते हो क्योंकि वर्मीफॉर्म अपेंडिक्स केवल शाकाहारी जंतु में पाया जाता है इसमें कुछ परजीवी जीवाणु रहते हैं जो सेलुलोज का पाचन करते हैं क्योंकि हम लोग सर्वाहारी हैं इसीलिए यह धीरे-धीरे अवशेषी अंग में बदल गया

पूरे आहार नाल में भोजन को सरकाने के लिए पेरीस्टाल्टिक मूवमेंट होती है

BY SAURABH KUMAR